Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsMaharajganj Festival A Business Opportunity for Glass Artisans Post Diwali
महाराजगंज महोत्सव में चमकेगा कांचनगरी का हुनर

महाराजगंज महोत्सव में चमकेगा कांचनगरी का हुनर

संक्षेप: Firozabad News - दीपावली के बाद महाराजगंज महोत्सव शुरू होने जा रहा है, जहां कांच नगरी के शिल्पकार अपने उत्पादों के स्टॉल सजाएंगे। यह महोत्सव 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा। सरकारी योजनाओं के तहत शिल्पकारों को...

Sat, 25 Oct 2025 08:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद। दीपावली का त्योहार बीतने के बाद सरकारी स्तर पर मेला प्रदर्शनी के माध्यम से शिल्पकारों को फिर से कारोबारी अवसर प्रदान किया जा रहा है। अब प्रदेश के महाराजगंज में कांच नगरी का हुनर अपनी चमक बिखेरेगा। महाराजगंज जनपद में शुरू होने जा रहे महाराजगंज महोत्सव में शहर के अनेक शिल्पकार अपने कांच उत्पादो के आकर्षक स्टॉल सजाएंगे। बताते चलें कि 30 अक्टूबर से महाराजगंज महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किया जा रहा है। यह हस्तशिल्प मेला 2 नवंबर 2025 तक लगातार जारी रहेगा। महाराजगंज में आयोजित होने जा रहे महोत्सव में भाग लेने के लिए कांच नगरी के हस्तशिल्पियों को भी आमंत्रित किया है।

जहां पर उन्हें कारोबारी अवसर मिल सकेगा। उपायुक्त उद्योग महाराजगंज ने जनपद के विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज कर कांच नगरी के विशिष्ट शिल्पकारों की सहभागिता कराए जाने का अनुरोध किया है। सरकारी योजना के तहत नोटिफाई है यह महोत्सव उपायुक्त उद्योग महाराजगंज ने अपने पत्र में कहा है कि महाराजगंज महोत्सव हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना की अंतर्गत शासन से नोटिफाई है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में भाग लेने वाले शिल्पकारों को इन दोनों योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। महाराजगंज में शुरू होने जा रहा महोत्सव कांच नगरी के शिल्पकारों के लिए अच्छा कारोबारी अवसर है। जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। महाराजगंज महोत्सव में कांच नगरी के शिल्पकारों की सहभागिता कराई जाएगी। ----संध्या, उपायुक्त उद्योग