ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनिलंबन पर पीछे कदम नहीं हटाएंगे लेखपाल

निलंबन पर पीछे कदम नहीं हटाएंगे लेखपाल

एस्मा लगने के बावजूद अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लेखपालों का उत्साह कम नहीं हुआ है। जिले में आधा दर्जन लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही होने पर भी वे प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार...

निलंबन पर पीछे कदम नहीं हटाएंगे लेखपाल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 20 Dec 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

एस्मा लगने के बावजूद अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लेखपालों का उत्साह कम नहीं हुआ है। जिले में आधा दर्जन लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही होने पर भी वे प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुवार को भी जिले की विभिन्न तहसीलों के लेखपाल जिला मुख्यालय पर जुट गए। वहां उन्होंने विकास भवन के प्रांगण में उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई सभा में संघ जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी जायज मांगों नहीं मान रही। जब हम लेखपाल अपने हक की आवाज उठा रहे हैं तो सरकार एस्मा के तहत निलंबन की कार्यवाही कर रही है। लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम गांधीवादी तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो प्रदेश के सभी 24 हजार लेखपालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे तो भी हम अब पीछे हटने वाले नहीं।

मंडलीय खंड मंत्र विजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना दमनात्मक रवैया त्याग कर पहले हमारी मांगों पर विचार करे। तब हम आंदोलन समाप्त करने पर विचार करेंगे। अशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी हम लोग शासन-प्रशासन के अफसरों को अपनी समस्याएं बताते हैं तब आश्वसन देकर शांत कर दिया जाता है। प्रदेश सरकार भी झूठे वादे करती आ रही है। पीयूष यादव व कमलेश यादव ने कहा कि कहा कि सरकार लेखपाल संवर्ग की लगातार अनदेखी कर रही है।

निधि सिंह, प्रीती व शोभा सिंह ने कहा कि सरकार को कार्यवाही करने के बजाय हमारी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी संजय यादव चेतन यादव, प्रेमपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने हमारी जायज मांगें न मानकर हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर किया है। जिससे आम नागरिकों को भी अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार है। सभा का संचालन जिला मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।

धरना-प्रदर्शन में अशोक यादव, अवनेंद्र प्रताप, ब्रजेश कुमार, शरद दुबे, पवन यादव, शिवांश मोहन, मनोज यादव, प्रेमदत्त पाठक, महेश चंद्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, पीयूष यादव, शीलेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, जफर हुसैन, मनोज शर्मा, रामवीर, प्रियंका मिश्रा, लक्ष्मी यादव, निधि सिंह आदि की सहभागिता रही।

इनसेट

सपा के प्रदर्शन को लेकर बदला स्थान

लेखपालों ने अपना धरना स्थल गुरुवार को बदल दिया। उन्होंने मुख्यालय के गेट के पास न करके अपना धरना विकास भवन के परिसर में दिया। उनको पता था कि सपा के प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर पुलिस तैनात रहेगी और इसका प्रभाव उनके ऊपर भी पड़ जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें