ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादएआईजी के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल समाप्त

एआईजी के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल समाप्त

ई-रजिस्ट्री सिस्टम के विरोध में पखवाड़े भर से चली आ रही वकीलों की हड़ताल एआईजी स्टांप के आश्वासन पर समाप्त हो गए। एआईजी ने अधिवक्ताओं को बैनामा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में उन्हें शामिल रखा जाएगा। इस...

एआईजी के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल समाप्त
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 16 Nov 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

ई-रजिस्ट्री सिस्टम के विरोध में पखवाड़े भर से चली आ रही वकीलों की हड़ताल एआईजी स्टांप के आश्वासन पर समाप्त हो गए। एआईजी ने अधिवक्ताओं को बैनामा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में उन्हें शामिल रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी तीसरे व्यक्ति का कोई हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा। एआईजी के आश्वासन पर वकील हड़ताल समाप्त करने पर राजी हो गए।

बैनामा रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ता 26 अक्टूबर से हड़ताल कर रहे थे। पिछले कई दिनों से तहसील परिसर में लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रशासन से ई- रजिस्ट्री सिस्टम में अधिवक्ताओं को शामिल रखे जाने की मांग की जा रही थी। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा था। बुधवार को दोपहर सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी स्टांप) सदर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। वार्ता के दौरान एआईजी ने उन्हें आश्वस्त किया कि ई- रजिस्ट्री प्रक्रिया में अधिवक्ताओं को शामिल रखा जाएगा। उन्होंने वकीलों से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया। जिस पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी।

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष चरन सिंह ने बताया कि एआईजी ने उन्हें रजिस्ट्री प्रक्रिया में वकीलों व डीड रायटरों को शामिल किए जाने का आश्वासन दिया है। इसी मांग को लेकर हड़ताल की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब हड़ताल समाप्त हो गई है। गुरुवार से अधिवक्ता पूर्व की तरह अपना कामकाज शुरु कर देंगे। इस मौके पर बार महामंत्री राकेश वर्मा, संतोष शुक्ला, श्याम सिंह यादव, दरवेन्द्र सिंह यादव, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राम कुमार, रतनेश कुमार, राजीव कुमार, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें