Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsLawyers in Firozabad Go on Indefinite Strike in Support of Colleagues
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सदर तहसील के अधिवक्ता

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सदर तहसील के अधिवक्ता

संक्षेप:

Firozabad News - फिरोजाबाद में सदर तहसील के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल सिरसागंज के वकीलों के समर्थन में की गई है, जहाँ एक लेखपाल ने वकीलों और वादकारियों के साथ अभद्रता की। अधिवक्ता लेखपाल...

Sep 17, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद। सदर तहसील के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सिरसागंज तहसील के साथी वकीलों के समर्थन में यह हड़ताल की गई। सदर तहसील के अधिवक्ताओं, ने सिरसागंज के साथी वकीलों को अपना समर्थन दे दिया। सिरसागंज तहसील में एक लेखपाल ने अधिवक्ता एवं वादकारियों के साथ अभद्रता कर दी थी। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने हड़ताल हड़ताल शुरू कर दी। बताते चलें कि जनपद की तहसील सिरसागंज में विगत एक सप्ताह से अधिक समय से लेखपाल देवेंद्र परमार द्वारा वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अभद्रता करने के विरोध में हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी है। जनपद की तहसील टूंडला, तहसील शिकोहाबाद, तहसील जसराना के अधिवक्ता पहले से ही सहयोग के तौर पर हड़ताल पर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में मंगलवार को तहसील सदर के अधिवक्ताओं की बैठक तहसील कैंपस में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि सिरसागंज में अधिवक्ताओं के साथ एक लेखपाल द्वारा अभद्रता करना गंभीर मामला है। बैठक में सिरसागंज तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में तहसील सदर के अधिवक्ताओं द्वारा अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। सदर तहसील के सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं द्वारा घटना के दोषी लेखपाल को निलंबित किए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, चरण सिंह यादव, सत्यवीर सिंह , राकेश कुमार वर्मा, भीकमपाल सिंह गौतम, अवधेश यादव एडवोकेट, गजेंद्र सिंह, विजय प्रकाश यादव, भंवर सिंह बघेल, वीरेंद्र पाल सिंह, सुबोध दुबे, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव , राजेश चंद्र गोरख आदि अधिवक्ता शामिल रहे।