नगला चंदा में मंदिर की भूमि को लेकर जमकर लाठी-डंडे
Firozabad News - नगला चंदा में मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। बातचीत से शुरू हुआ झगड़ा लाठी-डंडों के हमले में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में लिया और शांति भंग के आरोप में चालान किया। फौजी पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के मानिक चंद ने गाली दी।

नगला चंदा में मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बातचीत से शुरू होकर देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला चंदा में एक मंदिर की जमीन है। मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्ष अपना अपना दावा जता रहे हैं। फौजी पक्ष के साथ ही दूसरे पक्ष से मानिक चंद है। सोमवार की सुबह मंदिर की जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
फौजी पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के मानिक चंद उनके साथ गाली गलौज कर रहा है। जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



