ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादआगरा के लिए भी---नाले में मिला शव लाखी का, हत्या कर फेंका था

आगरा के लिए भी---नाले में मिला शव लाखी का, हत्या कर फेंका था

थाना बसई मौहम्मद के गांव गढ़ी तिवारी में मिले युवती के शव की पहचान कर ली गई। रविवार को मायका पक्ष ने थाने पहुंचकर शव को पहचाना। पुलिस द्वारा फोटो वायरल करने पर मायका पक्ष थाने पहुंचे। मायका पक्ष ने...

आगरा के लिए भी---नाले में मिला शव लाखी का, हत्या कर फेंका था
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 02 Feb 2020 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना बसई मौहम्मद के गांव गढ़ी तिवारी में मिले युवती के शव की पहचान कर ली गई। रविवार को मायका पक्ष ने थाने पहुंचकर शव को पहचाना। पुलिस द्वारा फोटो वायरल करने पर मायका पक्ष थाने पहुंचे। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गुरुवार की सुबह गांव गढ़ी तिवारी स्थित एक नाले के पुल के नीचे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। गले पर निशान मिलने के साथ रस्सी फंसी होने से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। समाचार पत्रों में फोटो प्रकाशित होने पर रविवार को सुबह कुछ लोग थाने पहुंच गए।

मायका पक्ष ने थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से बात की। हाथरस से आए मायका पक्ष ने बताया कि मृतका उसकी पुत्री 22 वर्षीय लाखी है। उसका विवाह भूपेंद्र निवासी गांव लडुआपुर थाना बसई अरेरा जिला आगरा के साथ हुआ था। फिलहाल उसकी पुत्री पति के साथ अलीगढ़ में रह रही थी। मायका पक्ष ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व ही पति उसे मायके से अपने साथ लेकर गया था। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें