Labor Meeting in Firozabad Addresses Glass Industry Workers Issues श्रम बंधु की बैठक में कामगारों की समस्याओं पर हुआ मंथन, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsLabor Meeting in Firozabad Addresses Glass Industry Workers Issues

श्रम बंधु की बैठक में कामगारों की समस्याओं पर हुआ मंथन

Firozabad News - फिरोजाबाद में श्रम बंधु की बैठक में कांच उद्योग के श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। श्रमिकों ने 8 घंटे से अधिक कार्य करने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। साप्ताहिक बंदी...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 29 Dec 2024 12:23 AM
share Share
Follow Us on
श्रम बंधु की बैठक में कामगारों की समस्याओं पर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। जिला स्तरीय श्रम बंधु की बैठक में कांच नगरी के कामगारों की समस्याओं पर मंथन हुआ। बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने कामगारों की अनेक समस्याएं प्रमुखता से उठाई। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोह्न वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार दबरई पर श्रम बंधु की बैठक आयोजित की गई। कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ के मंत्री भूरी सिंह यादव ने शहर की चूड़ी एवं कांच कारखाने में 8 घंटा से अधिक समय तक श्रमिकों से कार्य कराए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा चूड़ी उद्योग में प्रत्येक कार्य दिवस में श्रमिकों से कार्य कराने के लिए 8 घंटा की अवधि निर्धारित कर दी गई है। फिर भी शहर में दर्जन भर से अधिक चूड़ी कारखाने में श्रमिकों से निर्धारित 8 घंटा से अधिक समय तक कार्य कराया जा रहा है।

जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को प्रकार की जांच कर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख चूड़ी उद्यमी संगठन द ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के डायरेक्टर हनुमान प्रसाद गर्ग ने श्रम विभाग द्वारा चूड़ी उद्योग में साप्ताहिक बंदी दिवस का पालन करने और चूड़ी कारखानों में श्रमिकों से कार्य कराने के लिए के लिए 8 घंटा निर्धारित कर दिए जाने को श्रमिक एवं उद्योग हित में अच्छी पहल बताया।

रविवार को चूड़ी उद्योग में बंदी दिवस का पालन होने और श्रमिकों के लिए 8 घंटा कार्य निर्धारित करने से चूड़ी उद्योग को काफी लाभ हुआ है। श्रम विभाग की इस पहल से जहां श्रमिकों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में बंद चल रहे दो दर्जन से अधिक कारखाने चालू हो गए हैं। जिसके चलते चूड़ी उत्पादन रफ्तार पकड़ने लगा है। वहीं रोजगार के अवसर बड़े हैं। जिससे हजारों बेरोजगार श्रमिकों को काम मिलने लगा है।

बैठक में चूड़ी जुड़ाई के लिए मिट्टी का तेल न मिलने की समस्या उठाई गई। जिस पर सहायक श्रम आयुक्त यशवंत कुमार ने अवगत कराया कि इस संबंध में प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा शासन को पत्र भेजा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।