ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादएका में नहाते समय नदी में डूबकर किशोर की मौत

एका में नहाते समय नदी में डूबकर किशोर की मौत

एका। थाना क्षेत्र में नदी में गिरने से युवक की मौत हो गई। वह नदी में नहाने गया...

एका में नहाते समय नदी में डूबकर किशोर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 05 Sep 2018 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में नदी में गिरने से युवक की मौत हो गई। वह नदी में नहाने गया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। काफी प्रयास के बाद शव को नदी से निकाला गया। कस्बा निवासी साहिल (16) पुत्र छोटे खां बागवाला नदी पर नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। वह नदी में डूब गया। उसके डूबते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। उनकी आवाज सुन वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही उसके परिवारीजन भी वहां पर आ गए। परिवारीजनो ने गांव वालों की मदद से काफी प्रयासों को बाद उसको नदी से बाहर निकाला। पानी ने डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत के परिवार में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें