दो दर्जन वाहनों का किया खैरगढ़ में चालान
Firozabad News - खैरगढ़ पुलिस ने एसजीएम इंटर कॉलेज तिराहा और कलूपुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 80 मोटरसाइकिल की जांच की गई, जिसमें से एक मोटरसाइकिल सीज की गई और दो दर्जन चालान किए गए। वाहन चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

खैरगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने एसजीएम इंटर कॉलेज तिराहा एवं कलूपुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान लगभग दो दर्जन वाहनों के चालान कर एक मोटरसाइकिल सीज की। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में कस्बा खैरगढ़ स्थित एसजीएम इंटर कॉलेज तिराहे पर वाहन चेकिंग की गई। जिससे मोटरसाइकिल वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वही फिरोजाबाद हाथवंत मार्ग पर ग्राम कलूपुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग की गई लगभग 80 मोटरसाइकिल की जांच की गई जिसमें से एक मोटरसाइकिल के कागज ना होने पर सीज किया। वहीं लगभग दो दर्जन मोटरसाइकिल के चालान किए गए।
वाहन चेकिंग होने के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


