ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमहिला शक्ति ने जिला अस्पताल पर किया कन्या पूजन

महिला शक्ति ने जिला अस्पताल पर किया कन्या पूजन

नवरात्र के अवसर पर महिला शक्ति की सदस्याओं ने जिला अस्पताल में कन्या पूजन किया। उन्होंने प्रसुताओं को बेबी किट का वितरण किया। साथ ही नवजात कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना...

महिला शक्ति ने जिला अस्पताल पर किया कन्या पूजन
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 08 Apr 2019 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र के अवसर पर महिला शक्ति की सदस्याओं ने जिला अस्पताल में कन्या पूजन किया। उन्होंने प्रसुताओं को बेबी किट का वितरण किया। साथ ही नवजात कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोमवार को महिला शक्ति की सदस्याएं जिला अस्पताल में पहुंचीं। जहां पर उन्होंने महिला अस्पताल के विभिन्न वार्ड में पहुंच कर कन्या पूजन किया। उन्होंने अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्याओं के लिए प्रसुताओं को बेबी किट प्रदान की।

संस्थाअध्यक्ष वर्तिका जैन ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। जिसके तहत संस्था ने जिला अस्पताल में जन्म लेने वाली सभी कन्याओं को बेबी किट प्रदान की है। उनकी माताओं को बिस्किट बांटे गए। प्रशासनिक निदेशक पूनम गुप्ता ने कहा कि नवरात्र में हम मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं। कन्याओं का देवी स्वरूप मान कर पूजन किया जाता है। समाज में इस सोच को निरंतर बनाने की जरूरत है। वित्त निदेशक प्राची अग्रवाल ने कहा कि आज की बेटियां ही हमारे देश का भविष्य हैं। हमें उनकी परवरिश पर विशेष ध्यान देना चाहिए। फेडरेशन अधिकारी कल्पना राजौरिया, सौम्या चौहान ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीमा अग्रवाल, डिम्पल गुप्ता, नीरू सिंघल, ऊषा पोरवाल, मोनिका गर्ग, राधिका, रेखा यादव, दीप्ति, रश्मि अग्रवाल, रेनू अरोरा, शालू नरूला आदि की सहभागिता रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें