धूमधाम से मनेगी झूलेलाल जयंती, दुर्गादास बने अध्यक्ष
Firozabad News - 20 मार्च को भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। लेबर कॉलोनी में हुई बैठक में दुर्गा दास मयानी को अध्यक्ष और परसराम लालवानी को महामंत्री चुना गया। जन जागरण के लिए 15 मार्च को बाइक रैली निकाली जाएगी। समारोह राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर झूलेलाल मंदिर पर संपन्न होगा।

20 मार्च को भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल चौक में बैठक हुई, जिसमें हुए चुनाव में सर्वसम्मति से दुर्गा दास मयानी को अध्यक्ष और परसराम लालवानी को महामंत्री चुना गया। बैठक में अध्यक्ष के लिए दुर्गा दास मयानी का नाम संरक्षक घनश्याम लालवानी एवं विनोद कृपलानी ने रखा। महामंत्री का नाम पूर्व अध्यक्ष किशन चेलानी द्वारा बैठक में रखा गया, जिसे सर्वसम्मिति से स्वीकार कर लिया। कोषाध्यक्ष पर बाबू रामरखवानी के नाम पर सहमति बनी। संरक्षक नानक चंद्र वासवानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल जयंती छोटा चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी, जो परंपरागत मार्गो से होते हुए लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
इससे पहले 15 मार्च को शहर में जन जागरण के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। 10 मार्च को रात्रि आठ बजे आर्य नगर स्थित संत कंवरराम दरबार में दायित्वों का बंटवारा होगा। बैठक में संरक्षक लक्खू लालवानी, वासुदेवा वासु, हरी बाबू चेलानी, अनिल कृपलानी, गोविंद तीर्थानी, विजय भागवानी, अभिनव वासवानी, हीरु चेलानी, गोविंद मयानी, धीरज लालवानी, अशोक कन्हैयानी, मनोज भागवानी, क्रिश मयानी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


