Firozabad News: जयपुर से उपचार कराकर वापस लौटा व्यापारी स्वाइन फ्लू संक्रमित

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: जयपुर के एक निजी अस्पताल से लौटने के बाद व्यापारी ह्देश दत्त बंसल स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए गए। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी जांच में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें विशेष स्वाइन फ्लू वार्ड में इलाज शुरू किया गया है।

Firozabad News: जयपुर से उपचार कराकर वापस लौटा व्यापारी स्वाइन फ्लू संक्रमित

Firozabad News: जयपुर के एक निजी अस्पताल से उपचार कराकर घर वापस लौटे व्यापारी के स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। तबीयत अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल परिसर में बनाए गए स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंज निवासी 69 वर्षीय व्यापारी ह्देश दत्त बंसल पुत्र महेंद्र दत्त बंसल पिछले काफी माह से बीमार हैं। परिजनों ने उन्हें जयपुर के दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती कराया था।

उनके अधिकांश अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। परिजन उन्हें हाल ही में जयपुर से वापस अपने घर ले आए। इसके बाद उनकी तबीयत अधिक खराब होने लगी। चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू से संबंधित जांचे कराई, जो पॉजीटिव आईं। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।सोमवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: जयपुर से उपचार कराकर वापस लौटा व्यापारी स्वाइन फ्लू संक्रमित