
.इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ाई
Firozabad News - फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर के निकट औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना 141 हैक्टेयर जमीन पर आधारित है, जो औद्योगिक विकास को गति देगी। लखनऊ और दिल्ली से कनेक्टिविटी के कारण यहां उद्योग लगाने के लिए निवेशक आगे आ रहे हैं।
फिरोजाबाद। जनपद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर के निकट विकसित हो रहा इंडस्ट्रियल कॉरीडोर औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। जो कि जिले के विकास को रफ्तार देने का काम करेगा। बताते चलें कि जनपद से गुजर रहे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शिकोहाबाद क्षेत्र में नसीरपुर हाईवे कट के निकट औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। शासन द्वारा जनपद में इंडस्ट्रियल कॉरीडोर विकसित करने का दायित्व यूपीडा संस्था को सौंपा है। जिलाधिकारी रमेश रंजन की पहल पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए करीब 141 हैक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।

जिस पर यूपीडा द्वारा सड़क निर्माण और विद्युतीकरण आदि आंतरिक विकास कार्य शीघ्रता से कराए जाएंगे। औद्योगिक विकास को रफ्तार देगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित होने पर विभिन्न तरह के उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। जिससे जनपद में औद्योगिक विकास को गति मिल सकेगी। लखनऊ दिल्ली से होगी कॉरिडोर की कनेक्टिविटी अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा कहते हैं कि यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जिले से गुजर रहे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विकसित किया जा रहा है। जिसकी वजह से इस कॉरिडोर की कनेक्टिविटी जहां प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेस वे के माध्यम से यह देश की राजधानी दिल्ली से सीधे कनेक्ट हो जाएगा। जिसका सीधा लाभ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को मिल सकेगा। टीटीजॉन की बंदिश से मुक्त होने से आगे आ रहे उद्यमी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर विकसित किया जा रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ताज ट्रेपीजियम जॉन की बंदिश से पूरी तरह मुक्त रहेगा। इसी वजह से यहां पर उद्योग लगाने के लिए निवेशक आगे आ रहे हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी तक दो दर्जन से अधिक निवेशकों ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अपना उद्योग लगाने की सहमति दे दी है। जनपद से गुजर रहे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विकसित किए जा रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक विकास की अनेक संभावना दिख रही है। टीटीजॉन की बंदिश से मुक्त होने की वजह से यहां पर नए उद्योग लगाने के लिए अनेक पूंजी निवेशक आगे आ रहे हैं। अभी तक दो दर्जन से अधिक उद्यमियों ने विभिन्न तरह के उद्योग स्थापित करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जनपद के विकास की दिशा में अच्छी पहल सिद्ध हो सकेगा। ----संध्या, उपायुक्त उद्योग

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




