पाढ़म की युवती ने लिए जर्मनी के गुस्ताव संग सात फेरे

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - शिकोहाबाद के गांव पाढ़म की खुशी वर्मा ने जर्मनी के गुस्ताव क्लाउश्च से वैदिक रीति रिवाज से शादी की। शादी समारोह में दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी भाग लिया और दो संस्कृतियों का मिलन हुआ। 18 फरवरी को हल्दी और मेहंदी, 19 फरवरी को शादी हुई, जिसमें ट्रांसलेटर की मदद से विदेशी मेहमानों को संवाद में आसानी हुई।

पाढ़म की युवती ने लिए जर्मनी के गुस्ताव संग सात फेरे

शिकोहाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के गांव पाढ़म की युवती ने जर्मनी के युवक से वैदिक रीति रिवाज के साथ जीवनभर के लिए हाथ थाम लिया। जर्मनी से आए युवक के माता पिता के साथ रिश्तेदारों ने नवदंपति को अपना आशीष दिया। लेकिन भारत की युवती का जर्मनी के युवक से शादी करने का विषय चर्चा का विषय बन गया। खुशी वर्मा निवासी पाढ़म जयपुर में सोशल मीडिया कंपनी में मैनेजमेंट का काम करती है। वहीं कार कंपनी में जर्मनी के युवक गुस्ताव क्लाउश्च भी इंजीनियर के पद पर काम करते थे। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।

उसके गुस्ताव, खुशी ने अपने अपने परिवार से रिश्तों को लेकर बातचीत की। दोनों ही परिवार ने अपने बच्चों की खुशी की खातिर रजामंदी दे दी। वहीं शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूल्हे पक्ष के माता पिता के साथ रिश्तेदार शिकोहाबाद के जानकी महल होटल पहुंचे। 18 फरवरी को हल्दी मेंहदी, 19 फरवरी को दोनों की वैदिक रीति रिवाज, पंडित के वेदोच्चारण के साथ शादी सम्पन्न कराई। जर्मनी के युवक गुस्ताव से शादी पर दोनों परिवार के लोग जमकर झूमते दिखाई दिए। वहीं 20 फरवरी को खुशी की विदाई की गई। इसके साथ ही दो संस्कृतियों का मिलन भी देखा गया। शादी से दोनों परिवार के लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। खुशी के परिवार के लोग पाढ़म में ही अपने अपने व्यवसाय करते हैं। शादी में विदेशियों से बातचीत को सरल बनने के लिए ट्रांसलेटर लगातार काम करते रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।