एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर्नल सज्जन सिंह ने किया। शिविर में आगरा ग्रुप के कैडेट्स ने भाग लिया, जहां उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा का महत्व बताया गया। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास और टीएससी चयन के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना है।

एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

शिकोहाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के प्रथम दिवस के शिविर का उद्घाटन कर्नल सज्जन सिंह ने किया। शिविर में आगरा ग्रुप की विभिन्न बटालियनों के कैडेट्स ने टीएससी कैंप चयन के लिए शिविर में भाग लिया। एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति एवं सामाजिक सेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अभ्यास कराया।

टीएससी चयन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कर्नल एसएन ठाकुर, मेजर शशिकांत कटियार, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, कैप्टन भानु प्रताप, कैप्टन मनोज इंदौलिया, लेफ्टिनेंट देवेश यादव, सूबेदार मेजर राजवीर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ गोपाल सिंह, डॉ गीता यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित सभी पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।