ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादससुराल में पेड़ से लटक कर युवक ने जान दी

ससुराल में पेड़ से लटक कर युवक ने जान दी

फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र में सोमवार को युवक की फांसी पर लटकने से मौत हो...

ससुराल में पेड़ से लटक कर युवक ने जान दी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 24 Sep 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

लाइनपार क्षेत्र में सोमवार को युवक की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। उसका शव तालाब किनारे एक पेड़ पर लटका मिला। वह काफी समय से अपनी ससुराल में रह रहा था। शव को देख वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पतला भिजवाया। नगला विक्रम निवासी धनंजय (40) पुत्र विजय कुमार तीन-चार वर्ष से अपनी ससुराल में गुंदाऊ रह रहा था। वह आगरा स्थित किसी होटल में काम करता था। गृह कलह के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव तालाब किनाने एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। वह मूल रूप से जनपद आगरा थाना बाह के विक्रमपुर का रहने वाला था। परिवार में विवाद के चलते वह ससुराल में आकर रहने लगा था। पेड़ पर शव को लटका देख गांव में हड़कंप मच गया। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उसकी पत्नी व ससुरालीजन भी वहां पर पहुंच गए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गांव वालों की मदद से नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें