ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादससुरालियों को बेहोश कर भागे प्रेमी युगल गिरफ्तार

ससुरालियों को बेहोश कर भागे प्रेमी युगल गिरफ्तार

ससुरालियों को नशीला शर्बत पिलाकर प्रेमी के साथ दिल्ली गई विवाहिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा...

ससुरालियों को बेहोश कर भागे प्रेमी युगल गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 29 Jul 2018 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

ससुरालियों को नशीला शर्बत पिलाकर प्रेमी के साथ दिल्ली गई विवाहिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा का ताल निवासी राकेश ने 12 फरवरी को अपने बेटे अंकुश की शादी रीता निवासी ग्राम कर्थिनी थाना सकरौली जनपद एटा के साथ की थी। शादी के बाद वह 18 अप्रैल को दूसरी बार ससुराल आई थी। एक जून को रीता ने गांव के ही अपने प्रेमी मनोज कुमार को भतीजा बताते हुए घर में रोक लिया था। रात में ससुरालियों को अपने प्रेमी के साथ नशीला शर्बत पिलाकर बेहोश कर दिया। वह घर से करीब तीन लाख रुपये के आभूषण लेकर घर से फरार हो गई थी। ससुर राकेश कुमार ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे। प्रेमिका ने बताया कि मनोज से शादी से पहले ही उसके संबंध थे। परिजनों ने उसकी जबरन शादी कर दी थी। थाना प्रभारी टूंडला बीडी पाण्डेय ने बताया कि प्रेमी, प्रेमिका को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों को जहरीला पदार्थ खिलाकर वह लाखों के गहने ले गए थे।

मनोज ने रची अपहरण की फर्जी कहानी:दो दिन पहले ही मनोज ने ही अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी। वह टीपी नगर मेरठ में अपहरण की झूठी कहानी बनाते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दे दी थी। इस घटना के बाद मोबाइल बंद हो गया था। जिसके चलते मेरठ पुलिस ने मनोज की तलाश की थी। दो दिन बाद झूठी कहानी का राज टूंडला में मुकदमा दर्ज होने के बाद खुल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें