अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर, कॉलोनी ध्वस्त
Firozabad News - विकास प्राधिकरण ने मेहराबाद कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस बल के साथ बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने बिना अनुमति पांच बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी। विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कार्रवाई की।

विकास प्राधिकरण ने मेहराबाद कॉलोनी में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर गुरुवार को बुलडोजर जमकर गरजा। विकास प्राधिकरण की कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। विकास प्राधिकरण की कार्यवाही से अवैध कॉलोनाइजर में हड़कंप मच गया। विकास प्राधिकरण के अधिकारी की माने तो मेहराबाद कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा पांच बीघा जमीन पर बिना विकास प्राधिकरण के नक्सा पास कराए ही अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। अधिकारियों ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया लेकिन कॉलोनाइजर की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत विधिक कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई के दौरान अकरामुद्दीन, राकेश तोमर, प्रदीप कुमार, धनेश कुमार, बेअंत सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



