ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादफरिहा में प्रशासन ने हटवाए अवैध खोखे

फरिहा में प्रशासन ने हटवाए अवैध खोखे

फरिहा। नव निर्मित शौचालय के सामने अतिक्रमण कर चलायी जा रही दुकानों को पुलिस की सहायता से नगर पंचायत प्रशासन ने हटवा...

फरिहा में प्रशासन ने हटवाए अवैध खोखे
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 22 Sep 2018 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

नव निर्मित शौचालय के सामने अतिक्रमण कर चलायी जा रही दुकानों को पुलिस की सहायता से नगर पंचायत प्रशासन ने हटवा दिया।कस्बे के नारखी रोड पर शनिवार को काली मंदिर के समीप नवीन सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नगर पंचायत ने कराया था। इसके सामने कुछ लोगों ने लकड़ी के खोखा में दुकानें करना शुरू कर दिया था। इससे लोगों को शौचालय प्रयोग करने में काफी दिक्कतों का सामान सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने फरिहा पुलिस प्रशासन की सहायता से चार दुकानों को नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा हटवा दिया। ईओ ने बताया कि फिरोजाबाद रोड पर प्रस्तावित एक शौचालय के निर्माण के लिए भी चौराहे के समीप एक खोखा को हटवाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें