ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपत्नी के न आने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी के न आने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया...

पत्नी के न आने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 08 Jun 2019 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

रामदास का पुरा निवासी मुकेश (24) पुत्र मिट्ठूलाल दिल्ली में हलवाई का काम करता है। वह दो दिन पहले अपने गांव आया था। उसकी पत्नी रेखा मायके में है। मुकेश पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल कतती नरौरा गया था। उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आई। वह शुक्रवार को लौटकर घर आ गया। पत्नी के न आने पर वह काफी व्यथित था। रात को उसने खाना खाया। देर रात वह घर से निकल आया। उसने घर के बाहर एक पेड़ पर लटक कर आत्म हत्या कर ली। गांव के लोगों ने शनिवार को भोर में उसे पेड़ पर लटका देखा तो हैरत में पड़ गए। उसके बारे में पता चलते ही परिजन वहां पहुंच गए। गांव के काफी लोग जुट गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। उसकी मौत से गांव में मौत का सन्नाटा पसरा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें