ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचांद को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र

चांद को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र

फिरोजाबाद। सुहागनगरी महिलाओं के सुहाग की प्रतीक करवा चौथ उत्साह के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर अपने पति के लिए दीर्घायु की...

चांद को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 04 Nov 2020 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहागनगरी महिलाओं के सुहाग की प्रतीक करवा चौथ उत्साह के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर अपने पति के लिए दीर्घायु की कामना की। बुधवार को सुबह होते ही महिलाएं करवा चौथ को लेकर अपनी तैयारी में जुट गईं। सुबह स्नान ध्यान कर महिलाओं ने करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया। इसके बाद वे सजने संवरने में जुट गईं। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने अपना श्रंगार किया। शाम को महिलाओं ने परंपरागत रीति रिवाज के साथ गोरा पार्वती का पूजन किया। करवा चौथ के व्रत की कथा परिवार के सभी सदस्यों को सुनाई।

पूजा अर्चना करने के बाद महिलाएं आसमान में चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। देर शाम जैसे ही चंद्रमा निकला। घर में चांद निकल आया चांद निकल आया का शोर होने लगा। तभी महिलाएं पूजा की थाली और करवा में जल लेकर घर की छत पर जा पहुंची। जहां पर उन्होंने पहले छलनी से चंद्रमा को निहारा। चंद्रमा को अर्घ्य दिया और अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की। फिर उन्होंने अपने पति के चेहरे का दीदार किया। इसके बाद पति पत्नी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। तब कहीं जाकर महिलाओं के करवा चौथ पर रखे निर्जला व्रत का समापन हुआ।

नवविवाहिता ने पहली बार मनाई करवाचौथ

बुधवार को अनेक नवविवाहिता ने करवा चौथ का पर्व पहली बार मनाया। जिनकी शादी अभी कुछ महीने पहले हुई थी। उन नवविवाहिताओं की इस बार पहली करवा चौथ थी। इसलिए उन्हें करवा चौथ के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिस पर नव विवाहिता ने अपनी विवाहित सहेलियों और परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से करवा चौथ का व्रत रखने और पूजा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पूजन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें