Firozabad News: दंपति में झगड़ा, पति को जेल
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: खैरगढ़ के बबाइन में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मुन्नेश कुमार को गिरफ्तार किया। पति ने पत्नी से खाना बनाने को कहा था, जिसके कारण विवाद बढ़ा। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया।

Firozabad News: थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बबाइन में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में हुई लड़ाई की शिकायत पर इलाका पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। बबाइन निवासी मुन्नेश कुमार पुत्र रामचरन ने पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया थाना पुलिस ने पति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।


