ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददो बाइकों की भिड़न्त में होमगार्ड घायल हुआ

दो बाइकों की भिड़न्त में होमगार्ड घायल हुआ

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया...

दो बाइकों की भिड़न्त में होमगार्ड घायल हुआ
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 23 Apr 2020 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना खैरगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया है।

थाना जसराना के क्षेत्र मुस्ताबाद निवासी सुभाष (40) साल पुत्र रामेश्वर होमगार्ड में है। इन दिनों उसकी खैरगढ़ में ड्यूटी लगी हुई है। वह गुरुवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। गांव बेरनी के समीप सामने से तेज गति से आती मोटरसाइकिल ने होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। उसके हाथ में फैक्चर हुआ है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पता चलने पर उसके परिवार जनवरी अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत देखकर लोग घबरा गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें