ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादहोली पूजन के साथ होली उल्लास की तैयारियां शुरू

होली पूजन के साथ होली उल्लास की तैयारियां शुरू

नगर में होली मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। जगह-जगह होली को सजाया गया। महिलाओं ने शाम के समय होली की पूजा की। वहीं पालिका परिषद ने भी होलियों...

होली पूजन के साथ होली उल्लास की तैयारियां शुरू
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 28 Mar 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में होली मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। जगह-जगह होली को सजाया गया। महिलाओं ने शाम के समय होली की पूजा की। वहीं पालिका परिषद ने भी होलियों के आसपास रंगोली आदि बनाकर वहां पर चूना आदि का छिड़काव किया।

होली का त्योहार रंग उल्लास का होता है। इसकी तैयारियां लोगों ने शुरू कर दीं हैं। नगर के बाजार में जगह-जगह पिचकारी व रंगों की दुकानें सजी हैं वहीं जिन स्थानों पर होली रखी गयीं हैं वहां पर पालिका प्रशासन द्वारा होली को सजाने की जिम्मेदारी सफाई निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी उन्होंने टीम को साथ लेकर जगह-जगह रंगबिरंगी रंगोली बनायी। जिसका आकर्षण बस देखते ही बन रहा था। शाम के समय महिलाओं ने बड़े ही विधिविधान से होली का पूजन किया गया। महिलाओं ने पकवान व मिठाई से होली का पूजन करते हुए होली के गीत गाये गये। बहुत से लोगों ने होली पर उपले व लकड़ी भी रखीं। दूसरी ओर युवओं ने होली खेलने की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। बच्चों ने अपनी पिचकारियों को तैयार कर लिया है। लोगों ने बड़ी संख्या में रंग व गुलाल की खरीदारी की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें