होली पर अपने औजार छोड़कर घरों को रवाना हुए कारीगर
Firozabad News - कांच नगरी में होली के त्योहार के दौरान चूड़ी और कांच कारखानों में उत्पादन बंद हो गया। मालिकों ने एक सप्ताह का अवकाश घोषित किया, जिससे कारीगर और श्रमिक अपनी पगार लेकर घर चले गए। बाहरी जिलों के श्रमिक अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए रवाना हो गए, जिससे कारखानों में सन्नाटा छा गया।

कांच नगरी में होली के त्योहार पर अवकाश होते ही शहर के चूड़ी एवं कांच कारखानों में काम कर रहे कारीगरों ने अपने औजार छोड़ दिए। चूड़ी एवं कांच कारखानों में उत्पादन का पहिया थम गया। होली पर शहर के चूड़ी और कांच कारखानों में मालिकानों ने सप्ताह भर का अवकाश घोषित कर दिया। कारखानों में काम कर रहे कारीगरों में अपने-अपने औजार छोड़ दिए। अनेक चूड़ी कारखानों में शनिवार को ही कारीगरों को पगार बांटकर अवकाश कर दिया। अनेक चूड़ी कारखाने एवं माउथ ब्लोइंग कांच कारखानों में सोमवार को अवकाश हो गया। होली के त्योहार पर अवकाश होते ही सोमवार चूड़ी और कांच कारखानों में चल रहा उत्पादन बंद हो गया।
काम बंद होने पर कारीगर और श्रमिक अपनी पगार लेकर अपने घरों को चले गए। बाहरी जिलों के श्रमिक और कारीगर परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर के लिए रवाना हो गए। इधर उत्पादन बंद होने पर चूड़ी और कांच कारखानों में सन्नाटा छा गया। इधर कारखानों में अवकाश होने पर फैक्ट्री मालिक भी अपना होली का त्योहार मनाने की तैयारी में जुट गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



