
हिंदू सम्मेलन की सफलता को हिंदूवादी संगठन ने निकली रैली
Firozabad News - शिकोहाबाद के नारायण इंटर कॉलेज में 8 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर लोगों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठन जुटे हैं। बाइक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद के नारायण इंटर कॉलेज के मैदान पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर हिंदू सम्मेलन में लोगों को संबोधित करेंगे। हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के साथ ही अन्य हिंदूवादी संगठन जुटे हुए हैं। लोगों को जागरूक करने को लेकर मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में नगर के बड़ा बाजार से शुरू होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। रैली में भाजपा से जुड़े संगठन के लोग भी शामिल हुए। रैली में बजरंग दल के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता जयश्री राम के उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
जिला प्रचारक संदीप ने बताया कि 8 फरवरी को नारायण इण्टर कॉलेज में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का उद्बोधन नगरवासियों को प्राप्त होगा। सम्मेलन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह समय अपनी सामूहिक शक्ति का परिचय कराने का है। जिला प्रचारक ने अधिक से अधिक संख्या में नगरवासियों से सम्मेलन में आने की अपील की। बाइक रैली में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, हरजीत मल्होत्रा, सोनी गंभीर, शेखर अग्रवाल, अंकुर वर्मा, संजय जाट, अमन अग्रवाल, सतीश यादव, गगन कठेरिया, राजा यादव, मयंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




