ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादगरीबों की मदद करना पुनीत कार्य-उमा

गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य-उमा

टूंडला। गरीब एवं बेसहाराओं को सर्दियों में गरम वस्त्र एवं कंबल वितरित करना पुण्य कर्म होता है। हम सभी को इस तरह के पुनीत कार्य करते रहने...

गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य-उमा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 14 Jan 2018 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गरीब एवं बेसहाराओं को सर्दियों में गरम वस्त्र एवं कंबल वितरित करना पुण्य कर्म होता है। हम सभी को इस तरह के पुनीत कार्य करते रहने चाहिए। जिससे गरीब लोगों की मदद हो सके। यह बात नगला रामकिशन में सेवानिवृत्त अध्यापिका उमा गौतम ने कंबल वितरित करते हुए कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौहरे ओमप्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में गरीबों को अक्सरकर सड़कों, मंदिरों एवं स्टेशनों पर ठिठुरते हुए देखा जाता है, लेकिन उनकी मदद करने को बहुत कम हाथ आगे बढ़ते हैं। अध्यक्षता कर रहे बौहरे ओमप्रकाश ने कहा कि सेवानिवृत्त अध्यापिका द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय पर्वों के अलावा समय-समय पर अपनी पेंशन के धन से गरीबों की मदद करती हैं। यह एक पुनीत कार्य है। इस अवसर पर लगभग 20 महिलाओं को कंबल एवं दो महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें