Heavy Rain Causes Wall Collapse Three Family Members Injured in Faroul Nagar दीवार के मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन घायल, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsHeavy Rain Causes Wall Collapse Three Family Members Injured in Faroul Nagar

दीवार के मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन घायल

Firozabad News - थाना मटसेना के फरौल नगरिया में भारी बारिश के कारण एक किसान के घर की कच्ची दीवार ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए, जबकि बेटी सुरक्षित रही। सभी को शिकोहाबाद के संयुक्त जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादWed, 27 Aug 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
दीवार के मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन घायल

थाना मटसेना के फरौल नगरिया में भारी बरसात के चलते एक किसान के घर की कच्ची दीवार ढह गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य दीवार के मलबे में दब गए। शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामनरेश 35 पुत्र जनक सिह निवासी फरौल नगरिया थाना मटसेना अपनी पत्नी कल्लो देवी 31, अर्जुन 08 व बेटी रचना के साथ घर में था। बरसात के चलते अचानक से मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मकान की दीवार ढहने से उसके पास लेते दम्पति व बेटा मलबे में दब गया। जबकि हादसे में बेटी बाल बाल बच गई। हादसा होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी संकल्प ने बताया कि कच्ची दीवार थी। वह बरसात से गिर पड़ी थी। उसमें दबने वाले लोग सुरक्षित है। इलाज के बाद घर वापस आ गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।