ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनगर निगम गरीबों को सर्दी में कराएगा गर्मी का अहसास

नगर निगम गरीबों को सर्दी में कराएगा गर्मी का अहसास

नगर निगम ने बारिश के साथ अचानक बढ़ी भीषण सर्दी को देखते शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर हीटरों की व्यवस्था करा दी है। हीटर रखवाने का कार्य जलकल विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी की देखरेख किया जा रहा...

नगर निगम गरीबों को सर्दी में कराएगा गर्मी का अहसास
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 13 Dec 2019 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम ने बारिश के साथ अचानक बढ़ी भीषण सर्दी को देखते शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर हीटरों की व्यवस्था करा दी है। हीटर रखवाने का कार्य जलकल विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी की देखरेख किया जा रहा है। आगामी दो या तीन दिन में 10 और हीटरों की व्यवस्था हो जाएगी जिसके लिए सूची तैयारी की जा रही है।

तेज बारिश व ओलों के साथ अचानक जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला है उससे सर्दी के कारण सभी का बुरा हाल है। सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय और रिक्शा चालकों के अलावा दूर-दूर से आने वाले यात्रियों को हो रही है। इस स्थिति को भांपते हुए जलकल विभाग द्वारा शुक्रवार को नगर के 10 प्रमुख स्थानों पर हीटरों की व्यवस्था करा दी गई ताकि लोगों को सर्दी में गर्मी का अहसास हो सके।

अवर अभियंता के अनुसार पिछली बार की तरह इस बार भी शहर में 20 प्रमुख स्थानों पर हीटर रखवाए जाएंगे। 10 अन्य हीटरों की सूची आवश्यकता के अनुसार तैयार की जा रही है। संभावना है इनकी भी आगामी दो या तीन दिन में व्यवस्था करा दी जाएगी। अवर अभियंता का कहना है कि इसके अलावा बारिश खत्म होते ही महत्वपूर्ण स्थलों पर लकड़ी के अलाव जलाने के भी प्रयास किए जाएंगे। इनकी सूची अलग से तैयार होगी।

इन स्थानों पर जलते नजर आएंगे हीटर

जलकल विभाग के द्वारा प्रथम चरण में शहर के सुभाष तिराहा, जैन मंदिर, ट्रॉमा सेंटर, गांधी पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विवेकानंद चौराहा, सेंट्रल चौराहा एवं एक अन्य स्थान शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें