आवास खाली करने का नोटिस मिलने से हड़कंप
Firozabad News - स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित जिला अस्पताल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को 7 दिन में सरकारी टाइप वन क्वार्टर खाली करने का नोटिस दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि होली का त्योहार नजदीक है और उन्हें नई जगह खोजने में कठिनाई हो रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि क्वार्टर रेजिडेंट छात्रों को आवंटित किए जाएंगे।

स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित जिला अस्पताल में बने आवासों को खाली करने का नोटिस मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल में बने सरकारी टाइप वन क्वार्टरों में स्वास्थ्य कर्मचारी अपने परिवार सहित रह रहे हैं। अब उन क्वार्टर को खाली करने के लिए जिला अस्पताल द्वारा एक नोटिस दिया है। नोटिस में कहा है कि 7 दिन के अंदर क्वार्टरों को खाली किया जाए अन्यथा की स्थिति में उनका फरवरी माह का वेतन रोक दिया जाएगा। नोटिस मिलने से सभी स्वस्थ्य गर्मियों में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि इधर होली का त्योहार है और हमें नोटिस दिया है।
ऐसी स्थिति में हम कहां मकान देखेंगे। जबकि हम सभी कर्मचारी अस्पताल में ही कार्यरत हैं। सभी सभी लोग क्वार्टर का किराया भी प्रति माह जमा कर रहे हैं। क्वार्टरों में 31 परिवार रह रहे हैं। ऐसे में हम लोग ड्यूटी करें या त्योहार मनाए या मकान तलाशे। कर्मचारी बड़े असमंजस में है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह क्वाटर पढ़ने आने वाले रेजिडेंट छात्रों को आवंटित किए जाने हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



