लापरवाही पर फार्मासिस्ट पर कार्रवाई, एक माह का वेतन रोका

Feb 12, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वहां चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया और फार्मासिस्ट के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग, टीबी और कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए अधिकारियों को अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

लापरवाही पर फार्मासिस्ट पर कार्रवाई, एक माह का वेतन रोका

स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का निरीक्षण जारी है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला का निरीक्षण करते हुए वहां चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर कार्रवाई करते हुए फार्मासिस्ट के फरवरी माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को क्षेत्र में भ्रमण करने को भी कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम सुबह होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चिकित्सा सेवाओं के अलावा आयुष्मान कार्ड एवं टीकाकरण कार्य की पड़ताल की।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमंत कुमार, डॉक्टर विकास वर्मा तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विमल शुक्ला को निर्देश दिए थे वह एमसीडी का कार्यक्रम के तहत अभियान चलाते हुए क्षेत्र में कैंसर स्क्रीनिंग के अलावा टीबी एवं कुष्ठ रोगियों का पता लगाने का कार्य तेजी से करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।