पोर्टल पर सूचना न देने वालों पर होगी कार्रवाई
Firozabad News - स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अभियान की गतिविधियों को पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें आशा कार्यकर्ता बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजेंगे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में सीएमओ के निर्देश पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि अभियान को लेकर की गई दिनभर की गतिविधियों को पोर्टल पर अपडेट करें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी दिनभर की गतिविधियों को पोर्टल के माध्यम से सीएमओ कार्यालय समय से भेजें, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों का पता लगाएंगी। यदि कोई मरीज गंभीर है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेज सभी जांच कराएंगी। इसके अलावा लोगों को संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया के अलावा डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति उन्हें जागरूक करेंगी। लोग मामूली बुखार को भी हल्के में न लें। संचारी रोग अभियान के तहत रोजाना समीक्षा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


