स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे सीएमओ, डॉक्टर्स व स्टाफ की उपस्थिति

Mar 01, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने टीबी और कुष्ठ रोगियों की जांच करने तथा कैंसर रोगियों के इलाज की व्यवस्था करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार करने के लिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे सीएमओ, डॉक्टर्स व स्टाफ की उपस्थिति

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में डॉक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति देखी। सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करें। गांव-गांव कैंप लगाकर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामबदन राम अजमेरी गेट स्थित नगरीय हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर सहित स्टाफ की मौजूदगी को देखा। डॉक्टर्स से कहा कि वह क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाएं तथा टीबी रोगियों की जांच कर समुचित उपचार की व्यवस्था कराएं।

डॉक्टर्स को निर्देश दिए खोजी अभियान चलाकर कुष्ठ रोगियों का पता लगाते हुए उनके इलाज की व्यवस्था कराएं। कैंसर रोगियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार प्रसार कराएं। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैलई का भी निरीक्षण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।