ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादहरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल

हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। नगर में आयोजित हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने जमकर धमाल...

हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 11 Aug 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आयोजित हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में सावन की मल्हारों के सुर गूंजे तो महिलाएं नृत्यमग्न हो गईं। बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शनिवार को बाबूराम माहेश्वरी धर्मशाला बोधाश्रम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ हुआ। प्रारम्भ में नन्हे मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात सावन के परम्परागत गीत और मल्हार के सुरों पर महिलाएं थिरकने लगीं। अनेक महिलाओं ने समूह नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्था की जिलाध्यक्ष मनीषा मूदड़ा, सचिव अनीता राठी, सुधा पाठक, रानी मूदड़ा, राखी मोहता, रानी राठी, पूनम, भावना, गुंजन, मोनिका, निधि, कुमकुम, संजना, गुनगुन, खुशी, कनिका आदि की सहभागिता रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें