ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसाहूकार के उत्पीड़न को लेकर फांसी लगाई

साहूकार के उत्पीड़न को लेकर फांसी लगाई

साहूकारों द्वारा कर्ज लेने वाले लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं हो पा रहा है। साहूकारों के उत्पीड़न से आएदिन लोग असमय ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। अनवारा में एक युवक ने उत्पीड़न को लेकर फांसी लगाई।...

साहूकार के उत्पीड़न को लेकर फांसी लगाई
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 30 Jan 2020 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

साहूकारों द्वारा कर्ज लेने वाले लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं हो पा रहा है। साहूकारों के उत्पीड़न से आएदिन लोग असमय ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। अनवारा में एक युवक ने उत्पीड़न को लेकर फांसी लगाई। इससे उसकी मौत हो गई।

अनवारा निवासी 28 वर्षीय रामसेवक पुत्र तेजपाल पर एक साहूकार का कर्ज था। मृतक के भाई बादशाह ने आरोप लगाया कि प्रयासों के बाद भी वह कर्ज नहीं चुका सका। उसके घर पर आएदिन साहूकार आकर उसे बेइज्जत करने के साथ ही उसे धमकी देता था। इससे रामसेवक काफी परेशान था। जबकि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

गुरुवार की दोपहर के समय साहूकार उसके घर आया और उसकी बेइज्जती की। इससे रामसेवक परेशान था। गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी लगाकर झूल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। कुछ समय के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे घटना स्थल पर पहुंचे। वहां रामसेवक को मृत अवस्था में देख कोहराम मच गया। एसएसआई प्रभाकर सागर का कहना है कि आरोपों को लेकर अगर तहरीर दी जाएगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें