ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकोरोना के कारण 2021 की हज यात्रा हुई रद

कोरोना के कारण 2021 की हज यात्रा हुई रद

हज 2021 सऊदी अरब ने हज यात्रियों की संख्या को कम रखने का फैसला करते हुए ऐलान किया है कि दूसरे देशों से आने वाले हज यात्रियों को इस वर्ष भी गत वर्ष...

कोरोना के कारण 2021 की हज यात्रा हुई रद
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 13 Jun 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हज 2021 सऊदी अरब ने हज यात्रियों की संख्या को कम रखने का फैसला करते हुए ऐलान किया है कि दूसरे देशों से आने वाले हज यात्रियों को इस वर्ष भी गत वर्ष की तरह हज की इजाजत नहीं दी जाएगी। सिर्फ सऊदी अरब में रहने वाले लोग ही हज अदा कर सकेंगे।

ऑल इंडिया हज सेवा समिति के महासचिव और केन्द्रीय हज कमेटी के कॉआर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि सऊदी सरकार को हज यात्रियों की जिंदगी और स्वास्थ्य की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए हज के दौरान बड़ी भीड़ से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके इसलिए यह बड़ा कदम उठाया है। गत वर्ष 10000 सऊदी लोगों को ही हज की इजाजत दी थी। संक्रमण के कारण इस वर्ष इसे बढ़ाकर 60000 किया है। जबकि कोविड-19 से पहले लगभग दुनिया भर से 25 से 30 लाख लोग हज यात्रा करते थे। हज 2021 के आवदेन के लिए ‘हज कमेटी ऑफ इंडिया ने नवंबर 2020 में आवेदन लिए थे। पूरे देश से लगभग 60,000 आवेदन आए थे। प्रदेश से 6329 आवेदन और फिरोजाबाद से 6 आवेदन प्राप्त हुए थे।

जबकि गत वर्षों में देश से लगभग तीन लाख आवेदन, प्रदेश से लगभग 30,000, और फिरोजाबाद से 125 आवदेन प्राप्त हुए थे। ‘कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया में लाकडाउन की वजह से सब कारोबार प्रभावित हुए हैं जिससे हज यात्रा पर भी संकट आया है। गत वर्ष हज यात्रा महंगी हुई और इस वर्ष भी हज यात्रा काफी महंगी होने की संभावना थी। लगभग गत वर्षों की हज यात्रा की तुलना से दोगुनी हो गई थी। हज 2019 में हज यात्रा लगभग ढाई लाख रुपये थी जो बढ़कर इस वर्ष पांच लाख प्रस्तावित थी। हज 2021 जुलाई माह की 18 तारीख प्रस्तावित है। 12 जून 2021 को हज मंत्रालय ने हज यात्रा दूसरे देशों के लिए रद करने का ऐलना ट्वीटर पर किया जिससे दुनिया भर के लाखों हज यात्री मायूस हो गए। इस संबंध में जानकारी देने के दौरान हाजी चिराग उद्दीन, हाजी राशिद, हाजी असलम अदीब, फसाहत अली, उवैस उर्रहमान, शाहिद अंसारी पार्षद आदि मौजूद रहे।

सऊदी और प्रवासी ही हज अदा कर सकेंगे

याकूबी ने बताया कि सऊदी सरकार के हज व उमरा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि संक्रमण के फैलाव के कारण इस वर्ष मात्र 60,000 सऊदी और प्रवासी ही हज अदा कर सकेंगे। हज व उमरा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सऊदी में रहने वाले और जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है और स्वस्थ हैं और किसी गंभीर रोग से ग्रस्त नहीं हैं ऐसे 18 साल से 65 साल की उम्र के लोगों को हज की अनुमति होगी। 14 दिन पहले वैक्सीन का एक टीका लगवाने वालों को भी हज की इजाजत होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें