ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादरमणेश्वर मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर होंगे कार्यक्रम

रमणेश्वर मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर होंगे कार्यक्रम

नगर के कोटला रोड स्थित श्री रमणेश्वर मंदिर योग साधन आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव 16 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन शुभारंभ सुबह पांच बजे मंगल...

रमणेश्वर मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर होंगे कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 13 Jul 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के कोटला रोड स्थित श्री रमणेश्वर मंदिर योग साधन आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव 16 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन शुभारंभ सुबह पांच बजे मंगल आरती के साथ होगा।

शनिवार को एक वार्ता के दौरान आश्रम के आचार्य देशमुख ब्रह्मचारी ने बताया कि हर बार की इस बार भी आयोजन का शुभारंभ सुबह पांच बजे प्रभुजी की मंगल आरती के साथ होगा। छह बजे महाप्रभुजी का रामायण पाठ, आठ बजकर 15 मिनट पर शृंगार आरती, साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण तथा हवन यज्ञ प्रारंभ, 11 बजे से दो बजे तक गुरू पूजन, तीन बजे से चार बजे विश्राम, शाम पौने पांच बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि साढ़े आठ बजे भजन कीर्तन प्रारंभ, मध्य रात्रि 12 श्री प्रभुजी की महाआरती होगी। आचार्य ने गुरू महिमा का बखान करते हुए कहा कि प्रभु मिलाने वाला गुरू ही होता है। इस मौके पर सचिव हिमांशू अग्रवाल ने भी आयोजन को लेकर तमाम जानकारियां दीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें