ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादगुरु पूर्णिमा प्रधानाचार्य को भेंट की गई श्वेत पिक्षिका

गुरु पूर्णिमा प्रधानाचार्य को भेंट की गई श्वेत पिक्षिका

नगर के चंद्रप्रभु मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया। जिन भक्तों ने जैन मुनि का श्रद्धा भाव से पूजन किया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत की...

गुरु पूर्णिमा प्रधानाचार्य को भेंट की गई श्वेत पिक्षिका
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 24 Jul 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के चंद्रप्रभु मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया। जिन भक्तों ने जैन मुनि का श्रद्धाभाव से पूजन किया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत की स्वर लहरी पर श्रद्धालु झूमते रहे।

शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर जैनाचार्य सुरत्न सागर के ससंघ के सानिध्य में नगर के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में गुरु पूजन समारोह पूर्वक किया गया कार्यक्रम में जिन भक्तों ने जैन आचार्य सुरत्न को श्वेत पिक्षिका भेंट की। गुरुभक्तों से खचाखच भरे मंदिर प्रांगण में गुरुभक्त संगीत की मधुर ध्वनि पर झूमते रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरुभक्तों द्वारा गुरुदेव को श्री फल भेंटकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया। तत्पश्चात गुरुदेव के आते ही पूरा मंदिर प्रांगण गुरुदेव के जयकरों से गूंजने लगा। कार्यक्रम में श्रीजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन करने का सौभाग्य अजय जैन एडवोकेट एवं महावीर जैन मामा को मिला। आचार्य सन्मति सागर, आचार्य विमल सागर, आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य विवेक सागर गुरुदेव का सामूहिक पूजन जाग्रति महिला मंडल, तरुण क्रांति मंच, तरुण क्रांति मंच महिला प्रकोष्ठ, महावीर संगठन, जैन मित्र मंडल आदि अनेकों संस्थाओं एवं गुरुभक्तों ने किया। दिल्ली से आए नेमीचंद्र जैन एवं अरुण जैन पीली कोठी ने गुरुदेव के चरणों का दुग्ध, जल एवं रत्नो से पाद प्रक्षालन किया। आदिश्वर जैन ने गुरुदेव को ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई श्वेत पिक्षिका भेंट की। तत्पश्चात गुरुदेव ने अपनी नविन श्वेत पिक्षिका से अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में गुरुभक्तों द्वारा आचार्य सुरत्न सागर का सामूहिक पूजन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें