Guru Gobind Singh Martyrdom Day Celebrated by Sikh Community in Shikohabad शिकोहाबाद में सिख समुदाय ने मनाया शहीदी दिवस, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsGuru Gobind Singh Martyrdom Day Celebrated by Sikh Community in Shikohabad

शिकोहाबाद में सिख समुदाय ने मनाया शहीदी दिवस

Firozabad News - शिकोहाबाद में सिख समुदाय ने गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर शबद कीर्तिन करते हुए जुलूस निकाला गया। गुरुद्वारे में प्रसाद वितरण और गुरुवाणी का पाठ किया गया। महिलाएं और पुरुष गुरु...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 29 Dec 2024 12:17 AM
share Share
Follow Us on
शिकोहाबाद में सिख समुदाय ने मनाया शहीदी दिवस

शिकोहाबाद। सिख समुदाय के 24वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस मनाया। शबद कीर्तिन कर लोग चल रहे थे। शनिवार को नगर में सिख धर्म के गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस मनाया। जगह जगह प्रसाद का वितरण किया। गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ किया। उसके बाद गुरुगोविंद सिह का शहीदी दिवस मनाते हुए एक जुलूस निकाला। जुलूस सब्जी मंडी गुरुद्वारे से शुरू होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए गुरुद्वारे पर जाकर सम्पन्न हुआ।

सिख समुदाय के लोग शबद कीर्तिन करते हुए गुरुगोविंद सिह के नारे लगाते हुए चल रहे थे। गुरुगोविंद सिंह के शहीदी को याद करते हुए चल रहे थे। महिलाएं, पुरुष हाथों में गुरुगोविंद के दिए व्याख्यान के पोस्टर बैनर लेकर चल रहे थे। नगर पालिका परिषद पर पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता व प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने स्वागत किया। समुदाय के लोग जयकारे के उद्घोष लगा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।