ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसर्राफ की तलाश में गुड़गांव पुलिस की दबिश

सर्राफ की तलाश में गुड़गांव पुलिस की दबिश

फिरोजाबाद हरियाणा पुलिस ने रविवार शाम फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में दबिश दी। बताया जाता है पुलिस एक सर्राफ की तलाश में फिरोजाबाद आई थी। पुलिस...

सर्राफ की तलाश में गुड़गांव पुलिस की दबिश
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 06 Feb 2023 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद हरियाणा पुलिस ने रविवार शाम फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में दबिश दी। बताया जाता है पुलिस एक सर्राफ की तलाश में फिरोजाबाद आई थी। पुलिस ने मैनपुरी से चोरी के मामले में एक युवक को पकड़ा था, उसकी निशानदेही पर पुलिस यहां आई थी, लेकिन ज्वेलर्स नहीं मिला।

गुड़गांव सेक्टर 68 की पुलिस मैनपुरी निवासी एक युवक को लेकर रविवार शाम फिरोजाबाद आई। बताया जाता है कि मैनपुरी के युवक ने अपने साथियों के साथ गुडगांव में चोरी की घंटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने पकड़े आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका एक साथी फिरोजाबाद का रहने वाला है। इसके साथ ही चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण फिरोजाबाद ‌में एक ज्वैलर्स के यहां बेचे गए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स एवं उसके साथियों की तलाश में पुलिस आई थी। उत्तर ‌थाना पुलिस को सूचित कर हरियाणा पुलिस ने जलेसर रोड स्थित झलकारी नगर में दबिश दी, लेकिन वहां गिरफ्तार अभियुक्त का साथी नहीं मिल सका। इसके बाद ज्वैलर्स की तलाश की गई, लेकिन आरोपी ज्वैलर्स के बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस बैरंग लौट गई। इधर क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस दो लोगों को अपने साथ ले गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.