धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
Firozabad News - टूंडला में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा कच्चा टूंडला से शुरू होकर वाल्मीकि आश्रम पर समाप्त हुई, जिसमें विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक...

टूंडला। नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयीं। नगर में निकली शोभायात्रा में एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यह शोभायात्रा कच्चा टूंडला से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए वाल्मीकि आश्रम पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के साथ अन्य समाजों के लोग उपस्थित रहे। वाल्मीकि जयंती पर शिव मंदिर बाल्मीकि बस्ती कच्चा टूंडला में बच्चों रा सांस्कृति कार्यक्रम के साथ ही राधा कृष्ण का नृत्य हुआ। मंच पर समाज के सभी बुजर्गों का सम्मान किया गया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के शिव मंदिर वाल्मीकि बस्ती कच्चा टूंडला से मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि हरीश चौधरी ने गुब्बारे उड़ा कर किया।चेयरमैन नगर पालिका टूंडला भंवर सिंह चौधरी ने आरती उतारी। शोभायात्रा शिव मंदिर से तेलमिल रोड, जीजीआईसी, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, रामलीला ग्राउन्ड, थाना कोतवाली, बल्देव रोड, दीपा चौराहा, काली मंदिर स्टेंट बैंक होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र वाल्मीकि, महामंत्री संजीव उर्फ सोनू वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष गोलू चौहान, संयोजक मुकेश मेवाती, बल्ले वाल्मीकि, लवली वाल्मीकि, संजय मेवाती, सूरज मेवाती, होतीलाल हितैषी, रवि वाल्मीकि, हरचरन, ईशा चरन, विवेक मेवाती, रौनक मेवाती, जेपी, कोमल बाल्मीकि, शेखर चौहान, जयकिशोर, सागर मेवाती, बंसत खरे आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


