होली पर जनपद में पांच मार्च तक खुले रहेंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र
Feb 28, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - होली के त्योहार पर शासन ने आकस्मिक सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 1 से 5 मार्च तक सभी स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से खुले रहेंगे। सीएमओ ने सभी डॉक्टरों और स्टाफ को सूचित किया है। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहले की तरह कार्यरत रहेंगे।

होली के त्योहार पर लोगों को आकस्मिक सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर शासन द्वारा निर्देश जारी किए हैं। शासनादेश के अनुसार एक मार्च से लेकर पांच मार्च तक जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा सेवाओं के लिए पूरी तरह खुले रहेंगे। सीएमओ ने सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम ने बताया है कि होली के त्योहार पर जनपद के सभी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहले की तरह खुले रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



