ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादउत्साह के साथ मनाया पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याक

उत्साह के साथ मनाया पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याक

पर्यूषण पर्व के चौथे दिन नगर के जैन मंदिरों में भक्ति की धूम रही। जिनालयों में भक्ति भाव से श्रीजी की पूजा अर्चना की गई। जिन भक्तों ने आर्जव धर्म की राह पर चलने का संकल्प...

उत्साह के साथ मनाया पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याक
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 18 Sep 2018 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पर्यूषण पर्व के चौथे दिन नगर के जैन मंदिरों में भक्ति की धूम रही। जिनालयों में भक्ति भाव से श्रीजी की पूजा अर्चना की गई। जिन भक्तों ने आर्जव धर्म की राह पर चलने का संकल्प लिया।

सोमवार को सुबह होते ही जिनभक्तों के कदम जिनालयों की ओर बढ़ चले। जहां श्रद्धालुओं भक्ति भाव से श्रीजी का अभिषेक पूजन किया। तत्पश्चात जिनभक्तों ने मंदिर परिसर में धर्म के लक्षणों का पाठ किया। जिनालयों में तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जिन भगवान को मोक्ष कल्याणक लाडू सर्मिपत किया। पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर पर अभिषेक पूजन की धूम रही। शास्त्री रमेश चंद्र ने जैन धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने दैनिक जीवन में धर्म को धारण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष हृदय मोहन जैन, राजेश जैन, नरेश जैन, भान कुमार जैन, महेश चंद्र जैन, मुकेश जैन, नवनीत जैन, रवि जैन, दीपक जैन, मोहित जैन, अनीता जैन, रश्मि जैन, किरन जैन आदि की सहभागिता रही। नगर के चंद्रप्रभु जैन मंदिर, नसिया जी मंदिर, अटावाला जैन मंदिर, छदामी लाल जैन मंदिर के अलावा, रसूलपुर, नईबस्ती, सुहाग नगर, विभव नगर आदि जिनालयों में पर्यूषण पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें