ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपराली जलाने वालों की सूचना दें प्रधान

पराली जलाने वालों की सूचना दें प्रधान

खेतों में पराली जलने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर जिम्मेदारी तय कर दी है। डीपीआरओ ने कहा है कि अगर पराली जली तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई...

पराली जलाने वालों की सूचना दें प्रधान
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 23 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

खेतों में पराली जलने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर जिम्मेदारी तय कर दी है। डीपीआरओ ने कहा है कि अगर पराली जली तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा है फसल कटने पर ग्रामीण खेतों में पराली जलाते हैं। दीपोत्सव पर सफाई में निकले कूड़े में आग लगा देते हैं। इसके लिए प्रधान के साथ पुलिस का भी उत्तरदायित्व तय किया है। गांव में अगर पराली जलती है तो प्रधान उत्तरदायी होंगे। पराली जलाने वालों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पंचायत स्तर पर कर्मचारी को दोषी माना जाएगा। अगर कोई भी ग्रामीण पराली जलाता है तो प्रधान जानकारी दें। पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें