ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादठगी के शिकार पीड़ित के साइबर सेल में रुपये वापस कराए

ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर सेल में रुपये वापस कराए

साइबर सेल ने साइबर फ्राड का शिकार पंकज यादव के वापस कराए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त...

ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर सेल में रुपये वापस कराए
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 22 Jan 2022 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

साइबर सेल ने साइबर फ्राड का शिकार पंकज यादव के वापस कराए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

थाना खैरगढ़ के द्वारिकापुर निवासी पंकज यादव पुत्र जगदीश के खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 1,42,700 रुपये की धनराशि निकाल ली थी। उसने तत्काल साइबर सेल को ठगी की जानकारी दी। साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही कर नोडल अधिकारी को पत्र भेज कर अन्य कार्यवाही की गयी। साइबर सेल ने अथक प्रयासों से पीड़ित के 1,01,768 रुपये वापस करा दिए। रुपये मिलने पर वह खुशी से फूला नहीं समाया। शिकायतकर्ता पंकज यादव ने पुलिस के कार्य की सराहना की है। साइबर सेल प्रभारी ने लोगों से ओटीपी किसी अन्य के साथ शेयर ना करने को कहा है। साथ ही अन्जान लिंक पर क्लिक ना करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्सटाग्राम का सम्भल कर उपयोग करने की अपील की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें