
दबंगों ने घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी
Firozabad News - जसराना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि पहले दफ्तर में शराब पीने से मना करने पर यह घटना हुई। आरोपियों ने पीड़ित पर तमंचा भी तान दिया, लेकिन गोली नहीं चली। पीड़ित ने पांच...
थाना जसराना क्षेत्र मे एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के पीछे कुछ दिन पहले अपने दफ्तर में बैठकर शराब पीने की मना करना प्रमुख वजह बताई जा रही है। आरोपियों ने सीने पर तमंचा रख फायर भी किया, लेकिन फायर मिस होने से बड़ी वारदात होने से बच गई। पीड़ित ने पुलिस में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेलमपुरी निवासी अमित कुमार गुप्ता पुत्र बंगाली बाबू का कहना है कि बीते दिनों वह अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। इस दौरान पंकज शुक्ला, राघवेंद्र, पारस बघेल आए तथा दफ्तर में बैठ कर शराब पीने का दबाव बनाने लगे।

अमित ने जब उनसे मना किया तो उन्होंने अभद्रता की तथा बाद में देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है शनिवार को पारस, पंकज, निक्शू दो अन्य लोगों के साथ में आए। उस वक्त अमित अपने दफ्तर में नहीं थे तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित का कहना है कि वह शिकोहाबाद से करीब साढ़े सात बजे दफ्तर पर आया तो सड़क पर पारस, पंकज एवं निक्सू ने पकड़ लिया तथा गाली-गलौज करते हुए भाग गए। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




