ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादजलस्तर घटने से गंगाजल आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

जलस्तर घटने से गंगाजल आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

शहर में एक बार फिर से गंगाजल की आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। नहर में लगातार घट रहे पानी के स्तर से जल निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जल निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के...

जलस्तर घटने से गंगाजल आपूर्ति हो सकती है प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 13 Jan 2020 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में एक बार फिर से गंगाजल की आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। नहर में लगातार घट रहे पानी के स्तर से जल निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जल निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया है कि नहर में सुबह से पानी के घटते स्तर से शहर में जलापूर्ति पर खतरा मंडराने लगा है। किन कारणों से जल स्तर घट रहा है इसकी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के अलावा अवर अभियंता से संपर्क करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में पेयजल संकट गहराने से लोगों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है। अवर अभियंता के अनुसार दोपहर के समय मानक के सापेक्ष में काफी कम नहर में पानी चल रहा था। यह स्थिति झाल गोपालपुर से बनी या फिर रास्ते में किसानों द्वारा पैदा की गई। इसकी जानकारी निरीक्षण के बाद ही पता लग सकेगी।

नहर में दौड़ रहा सवा दो फुट पानी

अधिशासी अभियंता ने बताया है कि नहर में इस समय सवा फुट ही पानी रह गया है, जबकि इसकी संख्या पौने तीन या तीन फुट हमेशा रहनी चाहिए। अगर अगले दिन यही हालत रही तो मंगलवार को शाम गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें