गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल
गणतंत्र दिवस की परेड को आकर्षक बनाने को पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया। एक साथ उठते जवानों के कदमों ने रिहर्सल में शमां बांध दी। एसएसपी ने परेड की सलामी ली। फायरकर्मियों ने पानी से...
गणतंत्र दिवस की परेड को आकर्षक बनाने को पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया। एक साथ उठते जवानों के कदमों ने रिहर्सल में शमां बांध दी। एसएसपी ने परेड की सलामी ली। फायरकर्मियों ने पानी से तिरंगा बना कर लोगों का मन मोह लिया।
परेड की सलामी एसएसपी सचिंद्र पटेल ने ली। कदम से कदम मिलाते जवानों ने मैदान में अनोखी छटा बिखेरी। अनुशासित परेड को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। फायर कर्मियों ने मैदान पर पानी से तिरंगा बना कर लोगों को हैरत में डाल दिया। गणतंत्र दिवस होने वाली आकर्षक परेड को अंतिम रूप दिया। रिहर्सल में आर्म्स पुलिस, सिविल पुलिस, महिला पुलिस रिक्रूट पुरुष आरक्षी, रिक्रूट महिला आरक्षी, यातायात पुलिस, पीएसी, होमगार्ड तथा एनसीसी के जवानों ने भाग लिया। इसके अलावा परेड में वायरलैस विभाग, फायर विभाग तथा बज्र वाहन भी शामिल था। परेड के दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप व एसपी देहात राजेश कुमार तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।