Firozabad News: डीपीओ के स्कैन हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: टूंडला में एक महिला के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। डीपीओ की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने जब पत्र दिखाया, तो यह स्पष्ट हुआ कि यह विभागीय नियमों के खिलाफ है। इस मामले में विभाग में अफरा-तफरी मच गई है।

Firozabad News: डीपीओ के स्कैन हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी

Firozabad News: टूंडला में डीपीओ के हस्ताक्षर स्कैन कर टूंडला की महिला के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। मामला सामने आने के बाद में विभाग अफरा-तफरी मची हुई है। डीपीओ ने इस मामले में जांच बैठाई है। बताया जाता है कि टूंडला गांव चुल्हावली निवासी सोनी देवी पत्नी अरुण कुमार पिछले दिनों नियुक्ति पत्र लेकर मदनपुर ब्लॉक में तैनात सुपरवाइजर राधिका के पास पहुंची। सुपरवाइजर ने जब महिला का नियुक्ति पत्र देखा तो यह 20 अगस्त की तारीख में जारी हुआ था। विभागीय नियम में देहात की महिला की नियुक्ति शहर की परियोजना में नहीं हो सकती है। संहेद होने पर सुपरवाइजर ने महिला को नियुक्ति पत्र के सत्यापन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी दफ्तर भेज दिया।

जब दफ्तर में लिपिक ने आदेश देखा तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। डिस्पैच नंबर में 305 नंबर सहायिका के नाम से पत्र जारी था। बताया जाता है कि किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जीवाड़े की नियत से हस्ताक्षर स्कैन किए हैं। बताया जाता है कि विभाग इस मामले में जांच शुरू कर रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: डीपीओ के स्कैन हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी