ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादप्रादेशिक परिषद के सदस्य बने जिले के चार भाजपाई

प्रादेशिक परिषद के सदस्य बने जिले के चार भाजपाई

भाजपा संगठन की प्रादेशिक परिषद की सूची जारी हो गई। जिसमें फिरोजाबाद जनपद से चार सदस्य शामिल किए गए हैं। जिनमें पार्टी के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को प्रादेशिक परिषद का सदस्य बनाया गया...

प्रादेशिक परिषद के सदस्य बने जिले के चार भाजपाई
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 13 Jan 2020 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा संगठन की प्रादेशिक परिषद की सूची जारी हो गई। जिसमें फिरोजाबाद जनपद से चार सदस्य शामिल किए गए हैं। जिनमें पार्टी के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को प्रादेशिक परिषद का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने प्रादेशिक परिषद के सदस्यों की सूची घोषित की है। इस सूची में फिरोजाबाद जिला इकाई से पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी एवं जिला महामंत्री अविनाश भोले (सिरसागंज) व टूंडला से जगन सेठ को स्थान मिला है। वहीं फिरोजाबाद महानगर इकाई से पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टंडन व डा. रामकैलाश यादव को प्रादेशिक परिषद का सदस्य बनाया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील टंडन ने बताया कि हाल ही में गठित की गई प्रादेशिक परिषद में फिरोजाबाद जिले से चार पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। टंडन कहते हैं कि इससे भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें